
x
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कंबाइंड सिविल सेवा मेंस का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कंबाइंड सिविल सेवा मेंस का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे JPSC की आधिकारिक साइट jpsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्य में परीक्षा 28 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित और इंटरव्यू शामिल हैं। लिखित परीक्षा में 6 पेपर शामिल होंगे और इंटरव्यू परीक्षा के लिए सिलेक्शन लिस्ट पेपर II से VI विषय में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in. पर जाएं।
स्टेप 2-"JPSC Combined Civil Services Mains Admit Card 2021" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
- डायरेक्ट एडमिट कार्ड देखने के लिए यहां करें क्लिक
स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Next Story