भारत
चोरी हुई थी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर कार, अब नई बात आई सामने
jantaserishta.com
8 April 2024 11:05 AM IST

x
तीन बार बिकी.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की पत्नी मल्लिका नड्डा (Mallika Nadda) की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार बीते 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी. कार के ड्राइवर जोगिंदर इसे सर्विस सेंटर पर छोड़कर कुछ देर के लिए घर आ गए थे. SUV कार को वाराणसी से बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. यह गाड़ी हिमाचल प्रदेश में में जेपी नड्डा की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है.
बीते 19 मार्च को जोगिंदर सिंह ने गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने गोविंदपुरी के गिरी नगर में सर्विस सेंटर से टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV के चोरी होने की बात कही. इस गाड़ी का नंबर HP03D0021 था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उसके बाद पुलिस फरीदाबाद के बडकल पहुंची. यहां ऑटो लिफ्टर शाहिद और शिवांश त्रिपाठी के साथ-साथ उनके गिरोह के बारे में सुराग तलाशे. इस मामले में पुलिस को पहली सफलता 22 मार्च को मिली, जब टीम ने हरदोई के रहने वाले शिवांश त्रिपाठी को पटियाला हाउस कोर्ट के आसपास से गिरफ्तार किया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों शाहिद और उसके दामाद फारुक और एक शाहकुल के साथ मिलकर गोविंदपुरी से टोयोटा फॉर्च्यूनर कार की चोरी को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की हुई एक क्रेटा कार (UP15CL3808) भी बरामद की गई, जिससे उन्होंने फॉर्च्यूनर की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
आगे आरोपियों ने खुलासा किया कि फॉर्च्यूनर की चोरी के बाद उसे फारुक के फरीदाबाद स्थित फार्महाउस में रख दिया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने शाहिद के साथ मिलकर SUV को चोरी की कारों के रिसीवर सलीम को बेच दिया था, जोकि यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था. वह लक्जरी कारों को मुरादाबाद, सीतापुर, हाथरस, मैनपुरी और नॉर्थ-ईस्ट में चोरी की कारों के रिसीवर को बेचता था.
उसके बाद जब लखीमपुर खीरी में छापेमारी की गई तो रिसीवर सलीम को पकड़ा गया. उसने बताया कि फॉर्च्यूनर को सीतापुर के रहने वाले रईस को बेच दिया है. जब पुलिस ने सीतापुर से आरोपी रईस को गिरफ्तार किया, जिसने खुलासा किया कि उसने अमरोहा के रहने वाले फुरकान को SUV कार बेच दी है. जिसेक बाद रईस की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को वाराणसी के बेनियाबाग पार्किंग से बरामद किया.
Tagsजेपी नड्डाजेपी नड्डा पत्नी कारफॉर्च्यूनर कारदिल्लीदिल्ली पुलिसJP NaddaJP Nadda wife carFortuner carDelhiDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





