
x
फाइल फोटो
जयपुर (आईएएनएस)| भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सोमवार को जयपुर पहुंचेंगे, जहां वह एक दिन पहले शुरू हुई पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। चल रही बैठक में 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे की तैयारियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है।
इससे पहले रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सोमवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का घेराव करने की रणनीति बनाई गई।
साथ ही नेताओं ने गुटबाजी खत्म कर पार्टी को मजबूत करने पर मंथन किया।
वहीं, जन आक्रोश अभियान की तर्ज पर अब जिला स्तर पर कांग्रेस का घेराव करने के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक धरना-प्रदर्शन व सभा करने का निर्णय लिया गया है।
इस बीच नड्डा के बेटे हरीश की शादी बुधवार को शहर के होटल राजमहल पैलेस में होटल उद्योग के व्यवसायी रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि से हो रही है।
कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अपने बेटे के विवाह समारोह में शामिल होंगे।
26 जनवरी को वे सपरिवार जयपुर से रवाना होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





