भारत

अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जेपी नड्डा रविवार को करेंगे 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान का शुभारंभ

jantaserishta.com
15 July 2023 3:26 PM IST
अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जेपी नड्डा रविवार को करेंगे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का शुभारंभ
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ रविवार को राज्यव्यापी अभियान 'नहीं सहेगा राजस्थान' का शुभारंभ करने जा रहे हैं। भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ यह अभियान प्रदेश की सभी विधानसभाओं में चलाएगी। पार्टी की योजना इस अभियान को एक अगस्त तक चलाने की है।
रविवार को राजस्थान दौरे के दौरान नड्डा जयपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे और साथ ही प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों और विधायकों के साथ बैठक कर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे को लेकर बयान जारी कर बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 16 जुलाई, रविवार को जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान एक अगस्त तक चलेगा और प्रदेश के सभी विधान सभाओं में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नड्डा रविवार को दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर एक बजे वे जयपुर के चंदनवन में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान आंदोलन से जुड़े ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाला यह आंदोलन जयपुर से शुरू होकर हर विधानसभा स्तर तक आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन एक अगस्त तक चलेगा।
नड्डा इस अवसर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 3 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदनवन में ही प्रदेश भाजपा पदाधिकारयों तथा भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सवा चार बजे नड्डा इसी स्थान पर भाजपा विधायक दल एवं संभाग बैठक भी करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story