भारत

जेपी नड्डा करेंगे आपणो राजस्थान, 'सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ

jantaserishta.com
4 Oct 2023 10:49 AM IST
जेपी नड्डा करेंगे आपणो राजस्थान, सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान का शुभारंभ
x
नई दिल्ली: राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणा पत्र ( संकल्प पत्र ) तैयार करने के लिए भाजपा ने राजस्थान की जनता से ही सुझाव मांगने का फैसला किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आपणो राजस्थान 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान का शुभारंभ करेंगे।
दरअसल, राज्य में होने विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार करने के मिशन में लगी हुई है जिसे पार्टी घोषणा पत्र के बजाय संकल्प पत्र कहती है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राजस्थान की जनता के सुझाव को भी शामिल करने का फैसला किया है। इसी के तहत नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से इस अभियान का शुभारंभ करने जा रहे हैं।
नड्डा 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जो प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाकर राज्य की सभी 200 विधान सभाओं से जनता के सुझाव को एकत्र करने का काम करेगी। हर रथ पर एक संयोजक और सह संयोजक होगा। हर रथ में एक आकांक्षा पेटी रखी होगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव डाल सकता है। भाजपा मिस्ड कॉल, वॉट्सऐप और वेबसाइट के जरिए भी लोगों के सुझाव लेने की तैयारी कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story