भारत

जेपी नड्डा भाजपा सांसदों के साथ करेंगे बैठक

jantaserishta.com
30 Aug 2023 11:30 AM IST
जेपी नड्डा भाजपा सांसदों के साथ करेंगे बैठक
x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को भाजपा सांसदों के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी के लोक सभा और राज्य सभा सांसदों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान नड्डा ' मेरी माटी मेरा देश' अभियान को लेकर पार्टी सांसदों को अहम निर्देश दे सकते हैं।
पार्टी की तरफ से भाजपा के सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस वर्चुअल बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव और इस वर्ष के अंत तक होने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटा भाजपा आलाकमान लगातार पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और सांसदों के साथ बैठक कर रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और अभियानों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले किए थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story