भारत

JP नड्डा कल लखनऊ में बीजेपी नेताओं की लेंगे बैठक

Nilmani Pal
13 July 2024 1:52 AM GMT
JP नड्डा कल लखनऊ में बीजेपी नेताओं की लेंगे बैठक
x

यूपी UP News। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 14 जुलाई रविवार को होगी। BJP meeting जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में बुलाई गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे।

UP BJP meeting इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी Bhupendra Singh Chowdhary करेंगे। कार्यसमिति की बैठक के लिए एजेंडे और अन्य विषयों पर चर्चा के लिए शनिवार की शाम 6.30 बजे लोहिया विधि विश्वविद्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के उत्तर प्रदेश से केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सदस्य, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा के सांसद, विधायक, एमएलसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, प्रदेश मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री, क्षेत्रीय मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों व विभागों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित होगें।

Next Story