भारत

जेपी नड्डा 11 फरवरी को बस्तर में रैली को संबोधित करेंगे

jantaserishta.com
8 Feb 2023 5:34 PM IST
जेपी नड्डा 11 फरवरी को बस्तर में रैली को संबोधित करेंगे
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अपनी पहली चुनावी रैली के लिए 11 फरवरी को बस्तर का दौरा करेंगे। जेपी नड्डा आदिवासी क्षेत्र पर पकड़ बनाने के लिए 11 फरवरी को जगदलपुर के रेलवे ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बस्तर पहुंचेंगे। भाजपा के एक सूत्र के मुताबिक, 'जगदलपुर में जनसभा से पहले नड्डा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे।'
सूत्र ने कहा कि नड्डा बस्तर में पार्टी कार्यकतार्ओं से मिलने और उन्हें संबोधित करने सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। आदिवासी क्षेत्र का विश्वास जीतने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है, क्योंकि बस्तर डिवीजन की 12 सीटें छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story