भारत

जेपी नड्डा नगर निगम चुनाव की प्रबंधन कमेटी की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश कार्यालय, चुनावी गतिविधियां हुईं तेज

jantaserishta.com
21 Nov 2022 5:43 PM IST
जेपी नड्डा नगर निगम चुनाव की प्रबंधन कमेटी की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश कार्यालय, चुनावी गतिविधियां हुईं तेज
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर 4:40 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रबंधन कमेटी की एक बैठक लेने प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव का मतदान 4 दिसंबर को होने वाला है इसी को लेकर हर पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
सभी नेता डोर टू डोर जाकर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जेपी नड्डा जी आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक में चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य के अलावा बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर, सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और बीजेपी के बहुत सारे सीनियर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story