भारत
जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं को किया नमन
jantaserishta.com
6 April 2024 9:31 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन सभी वरिष्ठ नेताओं को सादर नमन किया, जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार प्रदान किया। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व विजय का भी दावा किया।
जेपी नड्डा ने पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से संगठन को राष्ट्रव्यापी विस्तार प्रदान किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
लोकसभा चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व विजय का दावा करते हुए नड्डा ने आगे कहा कि," प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समस्त भाजपा कार्यकर्ता 'विकसित भारत निर्माण' का संकल्प लेकर आम-चुनाव में अभूतपूर्व विजय के पथ पर अग्रसर हैं। विगत 10 वर्षों में मोदी जी की नीतियों से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मां भारती के उत्कर्ष के लिए अपने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने कर्तव्यों की आहुति प्रदान करने का आह्वान करता हूं।" पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पर आज सुबह लगभग 10:15 बजे भाजपा का झंडा भी फहराएंगे।
Tagsभाजपाभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डाभाजपा स्थापना दिवसBJPBJP National PresidentJP NaddaBJP Foundation Day
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





