भारत

JP Nadda: केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक से पहले कर्नाटक के दौरे पर जेपी नड्डा

jantaserishta.com
4 March 2024 9:53 AM IST
केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक से पहले कर्नाटक के दौरे पर जेपी नड्डा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में संभावित दूसरी बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वह वहां के स्थनीय भाजपा नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को रात 8:30 बजे के लगभग कर्नाटक के बेलगावी पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9 बजे के लगभग वह बेलगावी के काकती में चिकोडी, बेलगावी, बागलकोट तथा विजयपुरा संसदीय क्षेत्रों की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वह सुबह 11:15 बजे चिकोडी के किवाड ग्राउंड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 2:15 बजे वे बेलगावी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे जिरगे ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बातचीत करेंगे।
गौरतलब है कि दक्षिण भारत के राज्यों में कर्नाटक में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में है। राज्य में भाजपा की मजबूती का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे यहां से 28 में से 25 सीटों पर जीत मिली थी। तेलंगाना से पार्टी के चार सांसद जीत कर आए थे। शेष राज्यों में पार्टी अपना आधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। भाजपा इस बार कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर राज्य की सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चली रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story