भारत

5 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Rani Sahu
16 Feb 2022 10:02 PM IST
5 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
x
बांका में अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है

बांका में अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। घटना गत 9 फरवरी की बताई जा रही है।

बच्ची की मां ने बुधवार को अमरपुर थाना पहुंचकर गांव के युवक बबलू पासवान के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बच्ची की मां ने बताया कि गत 9 फरवरी को पड़ोस में एक शादी और उपनयन था। जिसमें डीजे बज रहा था। बच्ची देखने चली गई थी।
इसी दौरान गांव के युवक बबलू पासवान ने उसे चॉकलेट देने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची घर आई तो वह काफी जख्मी थी। उस दिन जब वह अमरपुर थाना गई तो अमरपुर थाना पुलिस ने उसे महिला थाने जाने को कहा।
घर में वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहने तथा उसके पति राजकोट में रहने के कारण नहीं जा सकी थी। मंगलवार की शाम जब उसका पति राजकोट से घर आया तब बुधवार को अमरपुर थाना में आकर उक्त आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने गया बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story