पत्रकारों पर हमला, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

नई दिल्ली: ओडिशा (Odisha) के जाजपुर (Jajpur) में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के तीसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा देखने को मिली है. कुछ पत्रकारों पर भी हमला किया गया. इस मामले में अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया गया. जाजपुर के जिलाधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौर ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान कुछ पत्रकारों पर हमला किया गयाय. 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की हिरासत में लेना व गिरफ्तारी जारी है. ओडिशा में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. 16 फरवरी से ओडिशा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं. दो चरण पहले ही संपन्न हो चुके हैं. मतों की गिनती 28 फरवरी को होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





