भारत

पत्रकार की गोली मारकर हत्या, गुस्से में लोग, VIDEO

jantaserishta.com
18 Aug 2023 10:12 AM IST
पत्रकार की गोली मारकर हत्या, गुस्से में लोग, VIDEO
x
भाई के मर्डर केस में इकलौता गवाह था।
अररिया: बिहार के अररिया जिले के रानीगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह रानीगंज के प्रेम नगर स्थित आवास से पत्रकार विमल कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाया। जैसे ही वे दरवाजा खोलकर बाहर निकलने वाले थे, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या चार से पांच थी, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। परिजनों के मुताबिक, दो साल पूर्व विमल के बड़े भाई की हत्या भी अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में विमल मुख्य गवाह थे।
आशंका जताई जा रही है कि गवाह होने के कारण ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया हो। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है। विमल कुमार के एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story