भारत
एनसीपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी पत्रकार
Deepa Sahu
14 March 2021 11:03 PM IST

x
महाराष्ट्र में सत्तारूढ गठबंधन में शामिल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: महाराष्ट्र में सत्तारूढ गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार एक पत्रकार को रविवार को अहमदनगर की एक अदालत ने 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राकांपा कार्यकर्ता रेखा जरे की हत्या के मामले में नाम आने के बाद पत्रकार बाल बोठे फरार था। पुलिस ने उसे हैदराबाद से शनिवार को गिरफ्तार किया था।
अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया कि उसे 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि रेखा जरे की पिछले साल 30 नवंबर को हत्या कर दी गई थी।
Next Story





