भारत
पत्रकार मर्डर: मुख्य आरोपी समेत 4 दबोचे गए, भाई के मर्डर केस में थे गवाह
jantaserishta.com
19 Aug 2023 9:54 AM IST

x
कुछ देर बाद SP करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस.
अररिया: बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को वारदात के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी देगी. सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकार विमल यादव की हत्या को लेकर गहरा दुख जताया और कहा था कि पुलिस पदाधिकारियों को जल्द और ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
गिरिराज का नीतीश सरकार पर हमला
पत्रकार विमल की हत्या को लेकर नीतीश सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का 'मुंगेरीलाल का हसीन सपना ' बिहार के लिए एक दुःस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है. हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.'
तेजस्वी का अजब बयान
वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बेतुका ने बयान दिया है. तेजस्वी यादव कहते हैं जिस पत्रकार की हत्या हुई है वह वाकई दुखद है और मुख्यमंत्री जी ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा है कि जो भी अपराधी हो उसके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी. लेकिन इतना कहने के बाद तुरंत तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से ज्यादा अपराध तो दिल्ली में हो रहा है जहां देश के प्रधानमंत्री बैठे हैं. तेजस्वी ने कहा कि क्राइम रिकॉर्ड के मामले अगर देखें तो दिल्ली से ज्यादा कहीं अपराध नहीं है.
Tagsअररिया पत्रकार मर्डरपत्रकार मर्डरबिहार पुलिसविमल यादवAraria Journalist MurderJournalist MurderBihar PoliceVimal Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





