भारत

पत्रकार गिरफ्तार, देखे वीडियो

jantaserishta.com
1 April 2022 3:48 PM GMT
पत्रकार गिरफ्तार, देखे वीडियो
x
बड़ी खबर

यूपी में 12वीं के पेपर लीक मामले में अब एक पत्रकार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि इसी पत्रकार ने पेपर लीक केस का खुलासा किया था। गिरफ्तार होने के बाद पत्रकार ने स्थानीय डीएम और एसपी के खिलाफ नारा लगाया है।

इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे पत्रकार विनोद कापड़ी ने शेयर किया है। इस मामले में पत्रकार दिग्विजय सिंह और उनके दो और साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि जब पेपर लीक केस में पुलिस पत्रकार को गिरफ्तार करके ले जा रही है तब वो डीएम और एसपी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। इस दौरान वो "बलिया डीएम चोर है, बलिया एसपी गुंडा है। बलिया डीएम नकलखोर है। बलिया प्रशासन मुर्दाबाद" का नारा लगा रहे हैं। पत्रकार दिग्विजय सिंह के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी उनके साथ नारे लगा रहे हैं।
नारे वाला यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के लिए आलोचना भी हो रही है। बलिया पुलिस ने इस वीडियो पर भी रिप्लाई करके सफाई दी है। पुलिस ने कहा – "उपरोक्त व्यक्ति को अब तक की विवेचना में प्राप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, इनके एक साथी जिनका नाम ये ले रहे हैं वह एक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं और वर्तमान माध्यमिक परीक्षा में एक परीक्षा में कक्ष निरीक्षक का कार्य किये हैं"।
वहीं पत्रकार दिग्विजय सिंह कहना है कि इस केस में बलिया प्रशासन का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने से बौखलाए प्रशासन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह आपराधिक कृत है। उन्होंने कहा कि आज भी हर जगह नकल हो रहा है।

Next Story