भारत

पत्रकार गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
14 Jun 2022 4:01 PM IST
पत्रकार गिरफ्तार, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक


मुरादाबाद: यूपी में मुरादाबाद के मुगलपुरा में पुलिस ने पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर प्रोटेस्ट और नारेबाजी करने वाले 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में लोकल न्यूजपेपर का एक पत्रकार भी शामिल है. पुलिस अब तक 40 लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय पत्रकार फैजान, 20 वर्षीय सरफराज, 22 वर्षीय जुहेद, 22 वर्षीय तौसीफ और 46 साल के लईक उर्फ कल्लू का पहले मेडिकल करवाया गया. फिर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया.
मुगलपुरा पुलिस इस मामले में अबतक 40 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं. रविवार को पुलिस ने दस लोगों को मेडिकल के बाद जेल भेजा था, इससे पहले 25 लोगों को हिरासत में लेने के बाद सभी पर गम्भीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जेल भेजे गए इन युवकों का मेडिकल कराते समय भी जिला अस्पताल में भारी पुलिस मौजूद रही और मेडिकल के दौरान किसी को भी इमरजेंसी वार्ड में नहीं जाने दिया गया.
थाना मुगलपुरा के CO महेश चंद गौतम का कॉल पर कहना है कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक लोकल न्यूजपेपर का पत्रकार भी शामिल है. अब तक 40 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. आगे की जांच जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story