भारत
जोशीमठ भू धंसाव: आपदा प्रबंधन विभाग ने इनवेस्टिगेशन और डीपीआर की जिम्मेदारी टीएचडीसी को दी
jantaserishta.com
3 Feb 2023 1:30 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| जोशीमठ की तलहटी में अलकनंदा नदी से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग सुरक्षा दीवार बना रहा है। इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई है। लेकिन सुरक्षा दीवार डीपीआर को आपदा प्रबंधन विभाग ने फेल कर दिया है। अब इनवेस्टिगेशन और डीपीआर करने की जिम्मेदारी टीएचडीसी संभालेगी। हालांकि, डीपीआर तैयार होने के बाद दीवार बनाने का काम सिंचाई विभाग ही करेगा। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ के नीचे अलकनंदा नदी के प्रभाव से लगातार भू कटाव हो रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर नाले नदी से मिलते हैं, वहां पर भू कटाव की समस्या ज्यादा है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग को जोशीमठ के नीचे अलकनंदा के किनारे पूरे कैचमेंट में सुरक्षा दीवार बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सिंचाई विभाग ने इस पर तकनीकी पहलुओं पर ठीक से इन्वेस्टिगेशन नहीं किया। इसलिए यह काम अब टीएचडीसी को दिया गया है।
रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अब अलकनंदा के किनारे बनने वाली सुरक्षा दीवार को लेकर इन्वेस्टिगेशन और डीपीआर तैयार करने का काम टीएचडीसी करेगी। हालांकि, सुरक्षा दीवार बनाने के लिए कार्यदाई संस्था सिंचाई विभाग ही रहेगी।
Tagsआपदा प्रबंधन विभागइनवेस्टिगेशनडीपीआरटीएचडीसीजोशीमठ भू धंसावजोशीमठजोशीमठ न्यूज़Disaster Management DepartmentInvestigationDPRTHDCJoshimath LandslideJoshimathJoshimath News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





