भारत
उज्जैन में अवैध बूचड़खानों पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई
jantaserishta.com
23 March 2024 2:10 PM IST

x
भोपाल: उज्जैन में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों के खिलाफ पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह चार बजे एमसीडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 60 से अधिक जानवरों को जब्त किया गया और एक क्विंटल से अधिक कटा हुआ मांस, जो कि फ्रीज में रखा हुआ था, उसे भी जब्त कर लिया गया।
इस बीच, मांस काटने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया। जिसमें तराजू, बांट सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। इस कार्रवाई में नगर निगम के 40 और पुलिस के 30 अधिकारी शामिल थे।
नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई, जिसमें उपायुक्त संजेश गुप्ता, पुलिस प्रशासन से सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा शामिल थे। यह कार्रवाई महाकाल चौराहा, बेगम बाग, कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





