भारत

संसद में संविधान पर जॉइंट सेशन LIVE: उपराष्ट्रपति धनखड़-लोकसभा स्पीकर ने संसद के संयुक्त संत्र को संबोधित किया

jantaserishta.com
26 Nov 2024 11:26 AM IST
संसद में संविधान पर जॉइंट सेशन LIVE: उपराष्ट्रपति धनखड़-लोकसभा स्पीकर ने संसद के संयुक्त संत्र को संबोधित किया
x

नई दिल्ली: संसद के चालू शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर मनाए जाने वाले संविधान दिवस पर आज संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र आहूत किया गया है. इस मौके पर संविधान के निर्माण और इसकी ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जानी है.

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में आर्थिक प्रगति से लेकर वैश्विक मान्यताओं तक, आजादी के बाद की प्रगति यात्रा का जिक्र किया और संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को भी याद किया. उन्होंने 'हम भारत के लोग' से संविधान की शुरुआत से लेकर संविधान की प्रस्तावना का जिक्र किया और कहा कि समय आ गया है कि हम मूलभूत कर्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें. समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं. लोगों की आकांक्षा पूरी करने में अपना योगदान दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story