भारत

अखिलेश यादव बोले- 15 दिन में गन्ने का भुगतान देंगे

jantaserishta.com
28 Jan 2022 5:04 PM IST
अखिलेश यादव बोले- 15 दिन में गन्ने का भुगतान देंगे
x

Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary Press Conference: उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम दिखाने में जुटी हुई है. इसी बीच आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस वार्ता में अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में किये वादे पूरे नहीं किये. उन्होंने कहा कि 2022 में अच्छी सरकार होगी.

प्रेस वार्ता में अखिलेश ने यहां चौधरी चरण सिंह के किसानों को लेकर उज्जवल सपने की बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने चौधरी साहब के सपने को तोड़ा है. वहीं अखिलेश ने आगे कहा कि मैं और जयंत चौधरी हम दोनों किसानों के बेटे हैं और किसानों के हकों के लिए आखिरी तक लड़ेंगे. अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो यूपी में कोई भी काला कानून लागू नहीं हो सकेगा.
सपा मुखिया ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अगर हम सरकार में आते हैं तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी. किसानों के लिए MSP पर खरीद के लिए इंतजाम किए जाएंगे. गन्ने के भुगतान के लिए उन्हें इंतजार न करना पड़े इसके लिए फार्मर कॉरपस फंड और फॉर्म रिवाल्विंग फंड बनाएंगे. सपा सरकार में किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए 15 दिन से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
आपको बता दें कि अखिलेश यादव और RLD के जयंत चौधरी को आज दो साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. लेकिन वो अपने तय समय पर नहीं हो सकी. दरअसल कुछ देर पहले अखिलेश ने केंद्र सरकार पर आज उनके हेलिकॉप्टर को रोककर रखने का आरोप लगाया. आज शुक्रवार को 1 बजे मुजफ्फरनगर में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, लेकिन वह करीब ढाई बजे तक दिल्ली में ही थे. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरी.
यूपी में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है. इस गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट),अपना दल (कमेरावादी), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल, टीएमसी भी शामिल है.
यूपी में कुल 403 सीटें हैं. यहां सात चरणों में मतदान होना है. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story