भारत

जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अवैध वसूली का आरोप, पत्नी है IAS अफसर

jantaserishta.com
5 Oct 2021 11:32 AM IST
जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अवैध वसूली का आरोप, पत्नी है IAS अफसर
x
पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इसकी विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे एक जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं. दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों ने जॉइंट सीपी रैंक के इस अधिकारी पर जबरन वसूली और मनमानी का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से लेकर गृह मंत्रालय तक से शिकायत की थी. अब दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इसकी विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं.

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना ने जॉइंट कमिश्नर के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं. जानकारी के मुताबिक जॉइंट सीपी रैंक के इस अधिकारी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ऑफिस से लेकर गृह मंत्रालय तक कई शिकायतें पहुंची हैं. कई पुलिस अधिकारियों ने जॉइंट सीपी के खिलाफ जबरन वसूली और मनमानी की शिकायतें दर्ज कराई थीं.
बताया जाता है कि जबरन वसूली और मनमानी के आरोपी जॉइंट पुलिस अधिकारी की पत्नी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं. पुलिस विभाग के कई अधिकारियों की ओर से पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायतों के मुताबिक जॉइंट पुलिस कमिश्नर रैंक के अधिकारी के मकान का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में चल रहा है.
आरोप है कि जॉइंट पुलिस कमिश्नर अपने मातहत अधिकारियों पर नोएडा के निर्माणाधीन घर पर निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला सामान पहुंचाने का दबाव बना रहे थे. जॉइंट पुलिस कमिश्नर पर अपने मातहत एसओ के जरिए वसूली का आरोप लगा है. मामले के गृह मंत्रालय तक पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर एक्टिव मोड में आए और विजिलेंस जांच का आदेश दे दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story