भारत और ओमान की एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास, आसमान में गरजा सुखोई-30 और एफ-16 विमान

नई दिल्ली: जोधपुर में भारतीय वायुसेना और ओमान एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो चुका है. इस दौरान रेगिस्तानी इलाकों में सटीक हमलों का अभ्यास किया गया है. भारतीय वायुसेना और ओमान एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास ईस्टर्न ब्रिज का छठा संस्करण शुरू हो चुका है. ओमान के करीब 130 वायुयोद्धा जोधपुर आए हैं. 25 फरवरी तक चलने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान जोधपुर के आसमान में इंडियन एयरफोर्स की अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और ओमान के एफ-16 विमान गरजते हुए नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





