भारत

रिश्वत: ज्वाइंट डायरेक्टर को दबोचा गया, इस काम के एवज में ले रहे थे पैसे

jantaserishta.com
18 Aug 2024 9:52 AM IST
रिश्वत: ज्वाइंट डायरेक्टर को दबोचा गया, इस काम के एवज में ले रहे थे पैसे
x
कोर्ट में पेश किया जाएगा.
आगरा: संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामप्रताप शर्मा शनिवार को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया था। रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपित अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित अधिकारी को मेरठ स्थित विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर शगुन गौतम ने बताया कि डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में तैनात सहायक अध्यापक अजयपाल सिंह के खिलाफ फर्जी नियुक्ति की शिकायत हुई थी। अजयपाल सिंह बीएस टॉवर आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन के निवासी हैं। उनके खिलाफ हुई शिकायत पर एक जांच पूर्व में डीआईओएस ने की थी। जिसमें उन्हें क्लीनचिट मिली। दूसरी जांच के लिए एक समिति बनी थी। समिति के अध्यक्ष आरोपित अधिकारी रामप्रताप शर्मा हैं। अजयपाल सिंह ने विजिलेंस में शिकायत की कि जांच को निस्तारित करने के एवज में दस लाख रुपये की मांग की गई है। फाइल निस्तारण से पहले तीन लाख रुपये एडवांस मांगे गए हैं। शिकायत पर गोपनीय जांच कराई गई। गोपनीय जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि लेन-देन के बाद संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में फाइल का निस्तारण किया जाता है।
अजय पाल से कहा गया कि वह तय समय पर रिश्वत की रकम देने जाएगा। पचकुइयां-तहसील मार्ग पर संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा का कार्यालय है। अजय पाल शाम के समय रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। रकम उसने आरोपित अधिकारी को दी। इसी दौरान पहुंची टीम ने उन्हें दबोच लिया। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। हर कोई यह जानने में जुट गया कि आखिर मामला क्या है। किसने शिकायत की थी। कितनी घूस मांगी गई थी। विजिलेंस आगरा सेक्टर द्वारा लगातार घूसखोरी के मामले में शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी शिक्षा विभाग में कई लोग पकड़े जा चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story