भारत

जॉफ्रा आर्चर का कहर, ट्रेविस हेड बोल्ड; पावरप्ले में SRH के चार विकेट गिरे

SHIDDHANT
27 May 2026 10:08 PM IST
जॉफ्रा आर्चर का कहर, ट्रेविस हेड बोल्ड; पावरप्ले में SRH के चार विकेट गिरे
x
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जॉफ्रा आर्चर ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही SRH टीम ने 5 ओवर में 62 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। आर्चर ने अपने शुरुआती तीन ओवरों में ही तीन बड़े विकेट झटककर मुकाबले का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया।
मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आर्चर ने पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को आउट किया। इसके बाद उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी बोल्ड कर दिया। 4.4 ओवर में डाली गई तेज रफ्तार गेंद पर हेड बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई। ट्रेविस हेड ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके आउट होने के समय SRH का स्कोर 57/4 था। पावरप्ले में लगातार विकेट गिरने से टीम पर दबाव बढ़ गया है।
फिलहाल हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं। SRH को जीत के लिए अभी 90 गेंदों में 182 रन की जरूरत है। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज लगातार आक्रामक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
Next Story