भारत

मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर से हासिल किया नौकरी, जांच में पकड़ा गया शख्स

jantaserishta.com
9 April 2022 9:40 PM IST
मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर से हासिल किया नौकरी, जांच में पकड़ा गया शख्स
x
पढ़े पूरी खबर

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी तरीके से सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी कर रहा था. गिरफ्तार किए गए इस कर्मचारी ने पूर्व की बीजेपी सरकार में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी डिस्पैच नंबर के जरिए बैंक में चपरासी के पद पर नौकरी हासिल की थी. आरोपी कई वर्षों से नौकरी कर रहा था.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान कुंवर सिंह निवासी गांव समराया थाना वैर के रूप में हुई है. भरतपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर हरीश मीणा ने बैंक में कार्यरत कर्मचारी कुंवर सिंह के खिलाफ मथुरा गेट थाने में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कुंवर सिंह ने तत्कालीन सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के फर्जी हस्ताक्षर किए.
फर्जी हस्ताक्षर के साथ फर्जी डिस्पैच नंबर लगाकर बैंक में नौकरी हासिल कर ली थी. मथुरा गेट थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि बैंक की तरफ से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बैंक में कार्यरत कर्मचारी ने सहकारिता मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में नौकरी पाई है. इस मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story