भारत

Job Alert: CISF में निकली वैकेंसी, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

jantaserishta.com
21 Feb 2022 8:09 AM IST
Job Alert: CISF में निकली वैकेंसी, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
x

CISF Recruitment 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. CISF Head Constable Recruitment अभियान के तहत 249 उम्मीदवारों को नियुक्त करना चाहता है.

इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल और एथलेटिक्स टूर्नामेंट में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व भी करना चाहिए था. शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित है. एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी. ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को 3 साल तक की छूट प्रदान की जाएगी. आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
महिला उम्मीदवारों या अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपए वेतनमान दिया जाएगा. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story