भारत

JOB ALERT: लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, मिलेगा 35,000 से लेकर 90,000 रुपये का वेतन, कैसे करें आवेदन?

jantaserishta.com
24 Jan 2021 9:47 AM IST
JOB ALERT: लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, मिलेगा 35,000 से लेकर 90,000 रुपये का वेतन, कैसे करें आवेदन?
x

लोकसभा सचिवालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस वैकेंसी के तहत हेड कंसल्टेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग (सीनियर कंसल्टेंट), सोशल मीडिया (जूनियर कंसल्टेंट) , ग्राफिक डिजाइनर, सीनियर कंटेंट राइटर (हिन्दी), जूनियर कंटेंट राइटर (हिन्दी) और सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर एसोसिएट) समेत कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी.

हेड कंसल्टेंट - 01 पद
सोशल मीडिया मार्केटिंग (सीनियर कंसल्टेंट) - 01 पद
सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर कंसल्टेंट) - 01 पद
ग्राफिक डिजाइनर - 01 पद
सीनियर कंटेंट राइटर (हिन्दी) - 01 पद
जूनियर कंटेंट राइटर (हिंदी) - 01 पद
सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर एसोसिएट) - 03
शैक्षणिक योग्यता
लोकसभा सचिवालय में इन वैकेंसी के तहत (Lok Sabha Secretariat Recruitment 2021) विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है, जिसमें 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और एमबीए तक के उम्मीदवारों के लिए आवेदन का मौका है.
आयु सीमा
लोकसभा सचिवालय में कंसल्टेंट भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 22 साल जबकि अधिकतम उम्र 58 साल निर्धारित है.
वेतन की जानकारी
सोशल मीडिया मार्केटिंग (जूनियर कंसल्टेंट) के पदों पर 35,000 रुपये प्रति माह जबकि हेड कंसल्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 90,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.
कैसे करें आवेदन?
इस वैकेंसी के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करना है. आवेदन करने की आखिरी तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन बाद है. बता दें कि 18 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी की गई है, जिसके आधार पर 8 फरवरी एप्लीकेशन की आखिरी तारीख है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट loksabha.nic.in पर जाकर भी फॉर्म डाउनलोड करके भर सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story