भारत

JOB ALERT: लाखों रुपयों की जॉब कर रही है आपका इंतजार, बस पहनना होगा चप्पल, ऐसे करें आवदेन

jantaserishta.com
13 Jan 2021 6:57 PM IST
JOB ALERT: लाखों रुपयों की जॉब कर रही है आपका इंतजार, बस पहनना होगा चप्पल, ऐसे करें आवदेन
x

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) लग गया था. इसके बाद हर कोई अपने घरों में बंद होने पर मजबूर हो गया था. लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी (Unemployment) बढ़ गई थी. कोविड-19 (COVID-19) ने लाखों इंसानों की जिंदगियों के साथ-साथ करोड़ों लोगों की नौकरियां (Jobs) भी छीन ली थीं. आज के हालात ऐसे हैं कि दुनियाभर में करोड़ों लोग घरों में बेरोजगार (Unemployed) बैठे हैं.

अगर आप भी घर में बेरोजगार (Unemployed) बैठकर टेंशन में जीने को मजबूर हैं तो इस अजीबोगरीब नौकरी (Weird Job) की खबर आपके लिए ही है. अब आप घर बैठकर 20-30 हजार नहीं, बल्कि लाखों रुपये कमा सकते हैं. सबसे खास बात है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. यह जॉब है स्लिपर टेस्टर (Slipper Tester Job) की.
चप्पल पहनकर कमाएं लाखों रुपये
महीने में लाखों रुपये कमाने के लिए आपको चप्पल (Slipper) पहननी होगी. आप सोच रहे होंगे कि हम आपके साथ कोई मजाक तो नहीं कर रहे हैं. इसका जवाब है, नहीं. आपको पैरों में चप्पल पहनकर लोगों को बताना होगा कि आपको कैसा अनुभव हुआ और वह चप्पल कितनी आरामदायक है. इतने से काम के लिए ही कंपनी आपके अकाउंट में चार लाख रुपये क्रेडिट कर देगी.
इस वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई
बेडरूम एथलेटिक्स कंपनी ने पिछले साल की तरह इस साल भी स्लिपर टेस्टर की जॉब (Slipper Tester Job) निकाली है. अगर आप यह जॉब करने के इच्छुक हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स भर सकते हैं. अगर कंपनी आपके प्रोफाइल और जवाबों से इम्प्रेस होती है तो आपको लाखों की जॉब मिल सकती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जॉब ऐड
बेडरूम एथलेटिक्स कंपनी का स्लिपर टेस्टर जॉब ऐड सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है. कंपनी ने दो पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. कंपनी को एक मेल और एक फीमेल की जरूरत है. इस जॉब में महीने के दो दिन चप्पलों की टेस्टिंग (Slipper Testing) करनी होगी. इसमें एक दिन में 12 घंटों तक कंपनी की चप्पलों को पहनना है. तो देर किस बात की, अभी करें लाखों की जॉब के लिए अप्लाई!


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story