भारत

JOB ALERT: डाक विभाग में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करे अप्लाई

jantaserishta.com
24 Nov 2021 6:57 AM IST
JOB ALERT: डाक विभाग में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करे अप्लाई
x
पढ़े पूरी खबर

डाक विभाग, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, महाराष्ट्र सर्कल और चीफ पोस्टमास्टर जनरल झारखंड ने ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट indiapost.gov.in पर बंंपर रिक्तियों की घोषणा की है. ये भर्तियां स्पोर्ट कोटे के तहत की जा रही है.

India Post Recruitment 2021 (Maharashtra): रिक्त पदों का विवरण
पोस्टल असिस्टेंट - 93
सॉर्टिंग असिस्टेंट - 09
पोस्टमैन - 113
मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 42
India Post Recruitment 2021 (Jharkhand): इन पदों पर होनी है भर्ती
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट- 06
पोस्टमैन - 05
मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 08
पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पोस्टमैन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
महाराष्ट्र सर्कल में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार dopsportsrecruitment.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2021 है. झारखंड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर आवेदन पत्र भेजना होगा. झारखंड सर्कल में आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2021 है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story