जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2024, पलटने लगी बाजी, जानें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2024 में 2,195 वोटों की गिनती के बाद एबीवीपी प्रत्याशी 850 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. हालांकि लेफ्ट प्रत्याशी धनंजय 844 वोटों के साथ उनके ठीक पीछे हैं. वहीं वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर अविजीत घोष (लेफ्ट)- 756 वोट के साथ एबीवीपी प्रत्याशी दीपिका शर्मा (707) से आगे निकल गए हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चार साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव (Student Union Election) में शुक्रवार को 73 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो 12 वर्षों में सबसे ज्यादा है. चार साल के अंतराल के बाद वोटिंग हुई और 7,700 से ज्यादा रजिस्टर्ड मतदाताओं ने सीक्रेट वोटिंग के जरिये अपना वोट डाला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





