भारत

सुर्खियों में JNU: 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' लिखने पर भारी विवाद, वकील ने आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

jantaserishta.com
30 Oct 2021 11:45 AM IST
सुर्खियों में JNU: भारतीय कब्जे वाला कश्मीर लिखने पर भारी विवाद, वकील ने आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
x

नई दिल्ली: दिल्लीके एक वकील ने जेएनयू के सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज और वेबिनार के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वेबिनार में कथित रूप से संबोधन में 'कश्मीर में भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' कहा गया था। उन्होंने इस वाक्य के उपयोग को लेकर शिकायत दर्ज की है।

जेएनयू के वाइस चांसल एनजे कुमार ने कहा, 'सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक वाले वेबिनार का आयोजन किया जाना था। जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दे दिया।' इस वेबिनार पर एबीवीपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वेबिनार रद्द होने के बाद भी आयोजकों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी थी। छात्रों शिक्षकों की मुख्य आपत्ति कश्मीर को लेकर किये गए संबोधन पर थी। एक शिक्षक ने बताया कि जेएनयू प्रशासन ने भी इस पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है। इसके बाद रात को 8.30 बजे होने वाले वेबिनार को रद्द कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story