भारत

फिर सुर्खियों में जेएनयू, दीवारों पर लिखे गए विवादित नारे

jantaserishta.com
1 Oct 2023 12:18 PM IST
फिर सुर्खियों में जेएनयू, दीवारों पर लिखे गए विवादित नारे
x
हालांकि ये स्लोगन किसने लिखे, इसके पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं है, इसकी जांच की जा रही है.
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर विवादित स्लोगन का मामला सामने आया है. जेएनयू की दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP), प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और कश्मीर को लेकर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं. हालांकि ये स्लोगन किसने लिखे, इसके पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं है, इसकी जांच की जा रही है.
दरअसल, रविवार सुबह जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर कई विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं. दीवारों पर 'भगवा जलेगा', 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे विवादित नारे लिखे पाए गए. नीली स्याही से लिखे गए नाम पर लाल स्याही पोती गई है.
जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवार पर 'फ्री कश्मीर' और 'आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)' जैसे स्लोगन लिखे गए हैं. कई जगह फर्श पर भी नीले पेंट से ये स्लोगन लिखे गए हैं. हालांकि, दीवारों पर भगवा, कश्मीर और मोदी पर स्लोगन किसने लिखे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल इन दीवारों को साफ कराने और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story