भारत

JNU को मिली पहली महिला वाइस चांसलर, प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को मिली जिम्मेदारी

jantaserishta.com
7 Feb 2022 11:41 AM IST
JNU को मिली पहली महिला वाइस चांसलर, प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को मिली जिम्मेदारी
x

नई दिल्ली: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) को अपनी पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई हैं. प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी (Santishree Dhulipudi Pandit) को JNU की नई वाइस चांसलर बनाया गया है. शांतिश्री धूलिपुडी फिलहाल तक सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं.

फिलहाल तक प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार जेएनयू के वाइस चांसलर थे. अब उनको यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) का नया चेयरमैन बनाया गया है. JNU वीसी के तौर पर जगदीश कुमार का 5 साल का कार्यकाल 26 जनवरी 2021 को समाप्त हो गया था. इसके बाद जेएनयू के वाइस चांसलर के कार्यकाल का विस्तार किया गया था.
जारी नोटिस के मुताबिक, शांतिश्री धूलिपुडी का कार्यकाल पांच साल का होगा, यह उस दिन से शुरू होगा, जिस दिन शांतिश्री ऑफिस ज्वाइन करेंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story