
x
फाइल फोटो
रांची (आईएएनएस)| झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों और युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वह सरकार के प्रति अपना विरोध जताने के लिए बहंगी लेकर पहुंचे और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
संथाल परगना की बोरियो सीट के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर सत्ता में आई हेमंत सरकार में इन्हीं संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। खनिज से लेकर पत्थर तक की लूट मची है। उन्होंने बार-बार इसकी आवाज उठाई, लेकिन हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुनते। जनता को यह सरकार भरमा रही है। स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनाई गई। युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों के हितों के संरक्षण के लिए पेसा कानून है, लेकिन इसका सरेआम उल्लंघन हो रहा है। 1932 के खतियान पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमाने का काम किया है। कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।
यह पूछे जाने पर कि आप पार्टी में अकेले हैं, जो इस तरह की बात कह रहे हैं? इस जवाब में लोबिन ने कहा कि हम तो अकेले चले हैं, हमारा कारवां बढ़ता जाएगा।
बता दें कि इसके पहले शराबबंदी, संथाल परगना के इलाकों में अवैध खनन, पारसनाथ पर्वत विवाद सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर भी लोबिन हेम्ब्रम सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सरकारझामुमो विधायकलोबिन हेंब्रमJharkhandJharkhand NewsGovernment of JharkhandJMM MLALobin Hembram
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





