भारत
छेड़खानी से बचने के लिए 2 लड़कियां चलती कार से कूदीं
jantaserishta.com
10 April 2023 5:28 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को दो किशोरियां छेड़खानी से बचनी के लिए चलती कार से कूद गईं। क्रालगुंड पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि दो किशोरियों ने वाटरगाम जाने के लिए रासरीपोरा में निजी वाहन से लिफ्ट मांगी थी। पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार होने पर, चालक और एक अन्य व्यक्ति ने लड़कियों से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जिसके बाद वह रासरीपोरा में कार से कूद गए।
इस सूचना के आधार पर क्रालगुंड पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने कहा, सार्वजनिक हित में, माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया जाता है कि वह अपने बच्चों को जागरुक करें कि अजनबियों से लिफ्ट न लें।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसछेड़खानीJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir Policemolestation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





