भारत

JK: पाकिस्तान ने पुंछ में की संघर्ष विराम उल्लंघन, दो BSF के जवान घायल

Deepa Sahu
10 Oct 2020 10:18 PM IST
JK: पाकिस्तान ने पुंछ में की संघर्ष विराम उल्लंघन, दो BSF के जवान घायल
x
पाकिस्तानी सेना द्वारा शनिवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पाकिस्तानी सेना द्वारा शनिवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवान की पहचान कांस्टेबल रियाज अहमद और मनहोर के तौर पर हुई है। ये दोनों बीएसएफ की 72 बटालियन में हैं।

आईबी पर पाकिस्तान ने सात घंटे बरसाए गोले

इससे पहले भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। शुक्रवार रात लगभग पौने सात घंटे तक गोलाबारी कर पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों और उसके साथ लगते गांवों को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार रात पौने नौ बजे से लेकर शनिवार सुबह साढे़ चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक, करोल पंगा पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की चांदवां व करोल कृष्णा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Next Story