भारत

JK: बडगाम में एनकाउंटर में मार गिराया गया एक आतंकी, एके-47 और पिस्टल बरामद

jantaserishta.com
7 Aug 2021 8:11 AM IST
JK: बडगाम में एनकाउंटर में मार गिराया गया एक आतंकी, एके-47 और पिस्टल बरामद
x

जम्मू कश्मीर के बडगाम के मोचवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. उसके बाद से एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है. घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का आपरेशन जारी है.

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा मोचवा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी इलाके में छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. अब दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा था, "ये तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह है, जिनमें से दो विदेशी आतंकवादी हैं. हमें लगता है कि वे कश्मीर से इस ओर आए हैं." सिंह ने बताया कि सुरक्षा बल जिले के वन क्षेत्र में पिछले एक महीने से आतंकवादियों के एक समूह की तलाश कर रहे थे. हमें इस संबंध में थानामंडी से जानकारी मिली और वन क्षेत्र में आतंकवादियों तक पहुंचते ही मुठभेड़ शुरू हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. राजौरी की पुलिस अधीक्षक शीमा नबी कसबा अभियान की निगरानी कर रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story