भारत

JK NEWS: कुपवाड़ा में मिला IED, सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम

jantaserishta.com
25 July 2021 6:07 PM IST
JK NEWS: कुपवाड़ा में मिला IED, सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम
x

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की नापाक हरकत जारी है. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने कुपवाड़ा में रविवार को आईईडी बरामद किया है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बड़े पत्थर के नीचे छुपाए गए चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पाए गए हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस और सेना की 41 आरआर सेना द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बरामद किए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि बम निरोधक दस्ता उपकरणों को डिफ्यूज करने के लिए मौके पर पहुंच गया है.
इससे पहले, आज ही जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. हालांकि, आतंकी की पहचान नहीं हो सकी. रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसके बाद सुरक्षाबलों को आतंकी के मौजूद होने की सूचना मिली.
जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया जानकारी दी कि इस ऑपरेशन में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं. एक आतंकी को मार गिराया गया है जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story