भारत

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड से हमला, देखें वीडियो

jantaserishta.com
27 Dec 2021 3:35 PM IST
जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड से हमला, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार दहशत फैलाने की कोशिशों में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में अनंतनाग में आतंकियों ने फिर एक बार हमला कर दिया है. यहां आतंकियों ने सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड फेंका है. जानकारी के मुताबिक ये हमला अरवानी बिजबेहरा इलाके में हुआ है. हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. इस हमले में किसी भी सुरक्षाबल के घायल होने की खबर अभी सामने नहीं आई है.

घाटी में आतंकियों की ये नापाक साजिश लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटों में ये दूसरी बार है जब आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है. इससे पहले रविवार शाम को आतंकियों ने पुलवामा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड अटैक किया था. जानकारी के मुताबिक पुलवामा स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पुलिस चौकी (Police Post) पर ग्रेनेड हमला (Grenade Attack) हुआ था. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस अटैक में भी सीआपीएफ जवानों को ही निशाना बनाया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story