भारत

JK BREAKING: शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद

jantaserishta.com
19 Feb 2022 12:49 PM IST
JK BREAKING: शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: शोपियां में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए है. दक्षिण कश्मीर के शोपियां (Shopian) में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकियो के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर मिली है. इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. शोपियां के जैनापोरो और चेरमार्ग इलाके में आतंकी पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि आज सुबह यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरो (Zainapora) और चेरमार्ग (Chermarg) इलाके में तब शुरू हुई जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे. इस दौरान वहां पर पहले से छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजिशन संभालते हुये उन पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. हमें इस मामले में अभी सुरक्षा इकाइयों से और जानकारी का इंतजार है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story