भारत

JK BREAKING: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकी, यहां हथियारों का जखीरा बरामद हुआ

jantaserishta.com
20 Oct 2021 12:46 PM IST
JK BREAKING: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकी, यहां हथियारों का जखीरा बरामद हुआ
x

शोपियां: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों (Security Forces) ने मुठभेड़ (Encounter) में दो आतंकियों को मार गिराया है. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन (Search Operation) अभी भी जारी है.

बता दें कि शोपियां जिले के ड्रागड (Dragad) गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
जान लें कि सुरक्षाबलों को स्पेशल इनपुट मिला था कि शोपियां के ड्रागड गांव में आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई.
पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने तरन तारन जिले के खेमकरण इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हथियारों का जखीरा बरामद किया. इन हथियारों में 22 पिस्तौल, 44 मैगजीन और 100 गोलियां शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि हथियारों के साथ एक किलोग्राम हेरोइन भी बरामद हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story