भारत

JK BREAKING: कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा रोकी गई, अलर्ट पर सुरक्षा बल

jantaserishta.com
18 Oct 2021 5:58 PM IST
JK BREAKING: कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा रोकी गई, अलर्ट पर सुरक्षा बल
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में इस महीने आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. आतंकी गैर-कश्मीरियों की टारगेट किलिंग कर रहे हैं. वहीं, सेना के जवान भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एनकाउंटर कर रहे हैं. इस बीच, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कश्मीर के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है.

कश्मीर के जिन इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है उसमें श्रीनगर के ईदगाह, कमरवारी, शौरा, एमआर गुंग, नौहट्टा, अंचार आदि इलाके शामिल हैं. इसके अलावा, कुलगाम के वानपोह, किमोह और उत्तर पुलवामा में भी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. घाटी के कुल 11 इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रोकी गई हैं.
कश्मीर में इस महीने कई आम नागरिकों की हत्या की गई है. कुलगाम के वानपोह इलाके में बीते दिन बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें दो की मौत हो गई थी. एक शख्स घायल हो गया. शनिवार को भी पुलवामा और श्रीनगर में यूपी और बिहार के मजदूरों पर आतंकियों ने कहर बरपाया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story