भारत

JK BREAKING: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

Nilmani Pal
25 Feb 2022 11:35 AM IST
JK BREAKING: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी
x

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज एक बयान जारी कर बताया कि शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. साथ ही तलाश जारी है.

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों के भीतर कश्मीर में तीसरी आतंकी घटना है। इससे पहले आतंकियों ने जिला शोपियां और श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर दो ग्रेनेड हमले भी किए गए हैं। श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी आशिक हुसैन मामूली रूप से घायल हुआ है। इसके अलावा तीन दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं गत वीरवार शाम को शोपियां ग्रेनेड हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Next Story