
x
नई दिल्ली: जम्मू के अरनिया सेक्टर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF के जवानों ने एक घुसपैठिए को गोली से मार गिराया।
नए साल के पहले दिन सीमा पर पाकिस्तान सेना की नापाक साजिश फेल
एक तरफ पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के साथ नए साल की शुभकामनाएं और मिठाइयां शेयर कर रही थी तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की तरफ से घुसपैठ कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश हो रही थी। शनिवार रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बैट एक्शन टीम के मंसूबों को और एलओसी पार कर भारतीय इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ और बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) एक्शन की कोशिश हुई। एलएसी पर तैनात भारतीय सैनिकों ने तुरंत कदम उठाया और इस कोशिश को नाकाम किया। इसमें एक आतंकी मार गिराया गया जिसकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद शब्बीर मलिक के तौर पर हुई है। इसके पास हथियार और गोला बारूद थे।
जहां से घुसपैठ की कोशिश हुई वह एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्स्टेकल सिस्टम के दूसरी तरफ पाकिस्तानी साइड पर है। भारतीय सेना लगातार यहां पर निगरानी करती है। भारतीय सेना के मुताबिक यह हरकत सीज फायर अंडरस्टेंडिंग का पूरी तरह उल्लंघन है। दोनों देश की सेना के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन) के बीच सीज फायर को लेकर पिछले साल फरवरी में सहमति बनी थी। सेना के मुताबिक शनिवार शाम तीन बजे एलओसी के पास पाकिस्तान के कंट्रोल वाले इलाके में पठानी सूट और ब्लैक जैकेट पहने एक आदमी देखा गया, जिसके पास हथियार भी थे। इसके लिए एंबुश प्लान किया गया और चार बजे तक उसके मूवमेंट को मॉनिटर किया गया। जब हथियारबंद आतंकी ने घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सैनिकों ने उसे मार गिराया।
TagsBSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेरBSF न्यूज़पाकिस्तानीपाकिस्तानBSF killed a Pakistani infiltratorBSF NewsPakistaniPakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





