भारत

JK BREAKING: कुपवाड़ा में सेना के जवान आपस में भिड़े, 1 की मौत, 2 घायल

jantaserishta.com
20 Sept 2021 3:39 PM IST
JK BREAKING: कुपवाड़ा में सेना के जवान आपस में भिड़े, 1 की मौत, 2 घायल
x

नई दिल्ली: उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के सोगाम में आज सैनिकों के बीच आपसी झगड़े में एक जवान की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।

इसी बीच सूत्रों से मानें तो सोमवार को लसीपोरा में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल जवानों की किसी बात को लेकर आपसी बहसबाजी हुई। देखते ही देखते बहसबाजी झगड़े में तबदील हो गई और इस दौरान फायरिंग में एक जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। फिलहाल अभी तक अधिकारिक रूप से कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story