भारत

JK BIG BREAKING: श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर बीएसएफ के काफिले को आतंकियों ने बनाया निशाना

jantaserishta.com
12 Aug 2021 3:13 PM IST
JK BIG BREAKING: श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर बीएसएफ के काफिले को आतंकियों ने बनाया निशाना
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है. आतंकियों ने गुरुवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के काफिले पर हमला कर दिया. इस आतंकी हमले (Terrorist Attack) के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (Encounter) भी शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि तीन आतंकी फंसे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ के काफिले पर ये हमला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मालपोरा काजीगुंड के पास श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर हुई है. इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों के बीच मुठभेड़ जारी है. तीन आतंकियों के फंसे होने की बात सामने आ रही है.
आतंकियों ने दो दिन पहले 10 अगस्त को CRPF की पार्टी पर हमला किया था. इस हमले में CRPF का एक जवान घायल हो गया था. आतंकियों ने ये हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के क्रालचेक इलाके में हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story