भारत
जम्मू कश्मीर 'अपनी पार्टी' के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी
jantaserishta.com
5 April 2023 12:56 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के नेता और 'अपनी पार्टी' के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी को जेड प्लस श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने ही अल्ताफ बुखारी को 'अपनी पार्टी' के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से चुना गया था। वह अगले तीन सालों तक पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे। इस बीच अब उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।
बुखारी की चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 20-24 सशस्त्र कर्मियों की एक टुकड़ी शिफ्ट में काम करेगी। मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे के विश्लेषण रिपोर्ट की सिफारिश पर कवर को मंजूरी दी।
उल्लेखनीय है कि अल्ताफ बुखारी पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ थे, लेकिन उन्होंने मार्च 2020 में अपनी पार्टी बनाने के लिए संगठन छोड़ दिया। अल्ताफ बुखारी अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनको सशस्त्र कमांडो का कवर प्रदान किया है। जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस अपने अधिकार क्षेत्र में उसकी सुरक्षा (जेड प्लस) का ध्यान रखेगी, जबकि सीआरपीएफ अन्य स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
Tagsकेंद्र सरकारअल्ताफ बुखारीजेड प्लस सिक्योरिटीसिक्योरिटीCentral GovernmentAltaf BukhariZ Plus SecuritySecurity
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





