भारत

जीतन राम मांझी ने केंद्र से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

jantaserishta.com
14 July 2023 1:46 PM IST
जीतन राम मांझी ने केंद्र से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
x
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को लाठी चार्ज के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है, इस कारण यहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मांझी ने कहा कि लाठी में तेल पिलाने वालों की संस्कृति के साथ जाने के बाद नीतीश कुमार की संस्कृति बदल गई। उन्होंने अपनी संस्कृति गिरवी रख दी। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार का विश्वास प्रजातंत्र पर नहीं लाठीतंत्र पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र को बिहार के मामले में हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आज सही अर्थों में तेजस्वी यादव सीएम बने हुए हैं और पहले ही उन्होंने भाजपा से बदला लेने की बात कही थी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि गुरुवार की घटना बदले की कारवाई है। लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा के कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह के परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपए मुआवजा दे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विजय सिंह की मौत पर प्रशासन लीपापोती कर रहा है, इस कारण इस घटना की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story